अग्निवीर भारतीय सेना में चयनित अभय मार्कण्डेय को असोगा के ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं


रानीतराई। ग्राम असोगा निवासी अभय मार्कण्डेय, माता श्रीमती रेमन एवं पिता बलि मार्कण्डेय के सुपुत्र, का अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयन हुआ है। उनके चयन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जनपद सदस्य रश्मि वर्मा, सरपंच जानकी चोपड़िया एवं उपसरपंच तालेश्वर साहू ने अभय को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि गांव का एक युवा देश सेवा के पवित्र दायित्व का निर्वहन करने हेतु भारतीय सेना में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभय मार्कण्डेय का चयन उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, जो क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।


सरपंच जानकी चोपड़िया ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि अभय अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान दें तथा अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर भेदप्रकाश वर्मा, गिरधारी यदु, राजकुमार, सूर्यकांत वर्मा सहित मित्रगण एवं परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अभय मार्कण्डेय को भारतीय सेना में चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *