पाटन। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत शक्ति केंद्र सेलूद की बैठक रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

बैठक में नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभारी दिव्या कलिहारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, शक्ति केंद्र संयोजक महेश्वर बन्छोर, प्राधिकारी अधिकारी टामन साहू, रमेश देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष जयंत साहू, उमेश सिन्हा, अशोक यादव, पूर्व सरपंच खेमिन साहू, चंचल यादव, जय प्रकाश साहू, अनुपमा देवांगन, सुनीता ठाकुर, पार्वती ठाकुर, उषा यादव, युवा मोर्चा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितीश यादव, किरण सोनवानी, लक्ष्मण वर्मा, दिनेश बरहरे, प्रकाश साहू, ललिता वर्मा, संत राम यादव, कृष्ण कुमार साहू, राजू देवांगन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
