पाटन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परिसर, पाटन में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों एवं विधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दुलार सिंह निर्मलकर, व्यवहार न्यायाधीश शीतल निकुंज, एजीपी शेखर वर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष दिनेश वर्मा, सचिव गौतम यादव, जी.एस. साहू, अजय मेश्राम, युवराज बया, राजेश ठाकुर सहित न्यायालय के कर्मचारी एवं विधिक वालेंटियर्स यशवंत साहू और शैलेन्द्र टंडन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अनुविभागीय पत्रकार संघ के संरक्षक संदीप मिश्रा ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया।
योग शिविर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर पाटन में योग शिविर आयोजित
