सेवा, संस्कार और संगठन ही शिष्य मंडल की पहचान : बागेश्वर सरकार

राष्ट्रीय शिष्य मंडल सम्मेलन में दुर्ग के खंड पाटन की सहभागिता, देशभर के 210 मंडल हुए शामिलबागेश्वर धाम में पहली बार हुआ देशव्यापी शिष्य मंडल सम्मेलन, 210 मंडलों की रही सहभागिता पाटन बागेश्वर धाम में पहली बार देशभर के शिष्य मंडलों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया

जिसमें विभिन्न राज्यों से आए 210 शिष्य मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य शिष्य मंडलों के बीच समन्वय बढ़ाना, सेवा कार्यों को सशक्त बनाना और आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा तय करना रहा।

सम्मेलन में आए शिष्य मंडलों के प्रभारी एवं सह प्रभारी को आशीर्वचन देते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शिष्य मंडल केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि जहां भी समाज और मानवता की सेवा की आवश्यकता हो, वहां पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे आएं।

उन्होंने सेवा, संस्कार और संगठन को शिष्य मंडलों की सबसे बड़ी पहचान बताया। महाराज ने शिष्य मंडलों से बागेश्वर धाम के प्रमुख4 जुलाई को दिल्ली में महाराज भी का जन्मोत्सवशिष्य मंडलों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पवन मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान विभित्र शिष्य मंडलों के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों ने महाराज जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने- अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा एवं धार्मिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी चार जुलाई को बागेश्वर महाराज का जन्मोत्सव दिल्ली में आयोजित होगा जिसे सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वहां भी सभी शिष्य मंडलों की विशेष भूमिका रहेगी।

महाराज जी से सीधे संवाद और अपनी बात रखने का अवसर मिलने से शिष्य मंडलों के प्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पहली बार आयोजित इस सम्मेलन को शिष्य मंडलों के संगठनात्मक विस्तार और सेवा गतिविधियों को नरें लिया देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मा कार्यक्रम के। ने समाजहित को और अधिक बढ़ाने का संकल्प लिया। निधियों कार्यों से आगेआयोजनों कन्या विवाह महोत्सव, गुरु पूर्णिमा महोत्सव और गुरुदेव जन्मोत्सव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इन आयोजनों की सफलता में शिष्य मंडलों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।सम्मेलन में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल पाटन की ओर से भी सहभागिता रही। मंडल के पदाधिकारियों एवं गुरु भाई-बहनों ने गुरुदेव जी के आशीर्वाद प्राप्त कर सनातन धर्म, सेवा एवं संगठन विस्तार के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में शिष्य मंडल दुर्ग के खंड पाटन से, वर्षा राज चौहान दुर्ग ,लक्ष्मी राठी जामगाँव,यतीश शर्मा दुर्ग, विजय बंछोर पाटन ,मोनिका बैतूल दुर्ग सहित अन्य गुरु भाई-बहनों ने सहभागिता कर पूज्य गुरुदेव भगवान श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा, संस्कार और सनातन जागरण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *