बेमेतरा। जिले में कोरोना विस्फोट हो गया है। जिले में एक दिन में कुल 23 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बेमेतरा जिले के ग्राम पतोरा में एक ही परिवार के दस लोग संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की बुधवार देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक बेमेतरा जिले में कुल 23 नए मरीज मिले हैं। साजा ब्लाक मे 11, बेरला ब्लाक में 7, नवागढ़ में 5 मरीज मिले हैं। ग्राम पतोरा में 11 मरीज हैं जिसमे 10 एक ही परिवार के हैं। जिले में गत चार दिनों मे एक ही परिवार के लोगों के सामूहिक तौर पर संक्रमित होने का यह पांचवा मामला है।
