सीएम कार्यक्रम को काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पाण्डुका में रोका गया ,, भाजपा वा कांग्रेस के बीच हुई तीखी नोकझोंक,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,✍️

पाण्डुका। मुख्यमंत्री के गरियाबंद में प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व पाण्डुका के चारोधाम चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खाद-बीज की समस्या, महंगाई एवं अन्य जनहित मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता काला झंडा, काली पट्टी एवं काले वस्त्र धारण कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।इसी दौरान भाजपा युवा नेता हरिश साहू अपने साथियों पंकज निर्मलकर,नेपाल, तुकेश, मनीष एवं डिगेश के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। मौके पर हरिश साहू ने कांग्रेस के प्रदर्शन को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि प्रदेश एवं क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से विपक्ष घबराया हुआ है

और जनसमर्थन के अभाव में केवल विरोध की राजनीति कर रहा है।इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। भाजपा एवं कांग्रेस के युवाओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई, जो धक्का-मुक्की की स्थिति तक पहुंच गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया।विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान गरियाबंद-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा,

जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे राजिम विधायक रोहित साहू का काफिला भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। बाद में प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई तथा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार संपन्न हुआ।पुलिस प्रशासन की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के चलते पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था नियंत्रण में रही। स्थानीय लोगों के अनुसार विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी, लेकिन प्रशासन ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *