पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसंपर्क राशि वितरित की

  • राशि 8.75 लाख जरूरतमंद को मिला,सहयोग के लिए पूर्व सीएम का जताया आभार

पाटन।विश्राम गृह में एक बार फिर जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर दृश्य देखने को मिला, जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पाटन ब्लॉक के पात्र हितग्राहियों को विधायक जनसंपर्क निधि से आर्थिक सहायता हेतु राशि के चेक प्रदान किए, यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उन परिवारों के जीवन में आशा,विश्वास और संबल का संचार है,जो किसी कठिन परिस्थिति से जूझ रहे हैं।जनप्रतिनिधि का वास्तविक धर्म केवल शासन चलाना नहीं,बल्कि लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। आदरणीय भूपेश बघेल जी का यह आत्मीय प्रयास उसी जनसेवा की भावना को प्रतिबिंबित करता है।
जनसंपर्क निधि से राशि 8.75 लाख को पाटन ब्लॉक के जरूरतमंद को शिक्षा,इलाज,समिति को वेशभूषा,वाद्य यंत्र,खेल सामग्री के लिए प्रदान किया गया।सभी ने एक स्वर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पाटन विधानसभा प्रभारी आशीष वर्मा,जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जवाहर वर्मा,जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,जनपद सदस्य दिनेश साहू,आनंद बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू,मंडल अध्यक्ष अजय सिंगौर,गोपाल देवांगन,सोहन जोशी,खिलेश मार्कण्डेय,कपूर साहू,विपिन चंद्राकर,पुरुषोत्तम कश्यप,सरजू साहू,लक्ष्मीनारायण पटेल,कमलकिशोर वर्मा,आभाष दुबे,डा ईश्वर निषाद,अमृत राजपूत,सागर सिन्हा,सालिक साहू,नीरज सोनी,नाथूराम बारले,टीकाराम साहू सहित हितग्राही एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *