विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन ओर विकास खंड पाटन मे सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट जहां रक्तदान करने विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य किया है
डा भुवनेश्वर कठौतिया ने विकास खंड के रक्तदान बढ़ाने के सरपंचों के समुह मे विशेष आग्रह किया वहीं कर्मचारी संगठनों से चर्चा करते हुए उनके प्रत्येक सदस्यों को रक्तदान करने बैठक लिया उनको रक्तदान के महत्व को समझा वही डा कठौतिया इसके लिए फील्ड मे एक मुहिम बनाकर चले जिसके चलते जन प्रतिनिधियों, विधार्थी गण कालेज परिसर में संगोष्ठी के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख से मिलकर सहयोग करने अपील किया जिसके फलस्वरूप 75 युनिट रक्तदान शिविर में किया जो गर्भवती महिलाओं ओर दुर्घटनाग्रस्त घायलों के उपचार में सहयोग करने दिया गया कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि डा भुवनेश्वर कठौतिया की व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में रूचि रखने से प्रोग्राम को सफलता मिली है सभी को इस तरह काम करने की जरुरत है
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ आशीषन मिंज नोडल आई डी एस पी डा सी बी एस बंजारे जीवन दीप समिति सदस्यों मे प्रमोद बाग,विजय ताम्रकार,दिलीप ठाकुर,ब्लड बैंक प्रभारी डा जे पी मेश्राम सहित पदाधिकारी उपस्थित थे
