मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान, राजीव अग्रवाल ने गिनाईं उपलब्धियां


पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पाटन विधानसभा प्रभारी एवं (CSIDC) के चेयरमैन राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में यह अभियान दरबार-मोखली मंडल में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान राजीव अग्रवाल ने प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों से मुलाकात कर सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान नागरिकों से सुझाव भी लिए गए और सरकार की नीतियों के संबंध में चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी दिव्या कलिहारी, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, वरिष्ठ नेता पोसुराम निर्मलकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल, मंडल महामंत्री डॉ. सुरेश साहू एवं भागवत सिंहा, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दानीराम वर्मा, गजेंद्र सिंहा, मुन्ना पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *