रायपुर। मैथिल ब्राह्मण समाज के गौरव श्री पारस झा जो छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य शिक्षाविद छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के अध्यक्ष पं सरयू कांत झा के लघु भ्राता स्वर्गीय उमाकांत झा एवं लेखक चिंतक श्रीमती स्नेहलता झा के सुपुत्र है। उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में सैकड़ों बार रक्तदान किया है। मैथिल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं विजय कुमार झा ने बताया है कि आज 14 जून रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल महामहिम श्री रेमन डेका द्वारा पारस झा को सम्मानित किया गया। मैथिल समाज के गौरव श्री पारस अपने जीवन में हमेशा रक्त दान के लिए तत्पर रहते हैं। समाज की ओर से भी उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया है।
रक्तदान के लिए पारस झा को राज्यपाल ने सम्मानित किया
