दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान: अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर शिकंजा, 90 प्रकरणों में कार्रवाई

  • जिलेभर के थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग, चौक-चौराहों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर हुई कार्रवाई


दुर्ग। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन व अड्डेबाजी पर रोक लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, पार्कों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन निगरानी एवं चेकिंग की।
कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते तथा अड्डेबाजी कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कुल 90 प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना, अपराध नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
थानावार कार्रवाई……
सुपेला – 12
अंजोरा – 7
उतई – 6
पुरानी भिलाई – 6
वैशाली नगर – 6
जामुल – 6
छावनी – 5
पद्मनाभपुर – 5
दुर्ग – 5
नेवई – 4
खुर्सीपार – 4
अंडा – 4
पाटन – 3
अमलेश्वर – 3
मोहन नगर – 3
नंदिनी नगर – 2
बोरी – 2
रानीतराई – 2
पुलगांव – 2
कुम्हारी – 2
मचांदूर – 1
कुल कार्रवाई : 90 प्रकरण
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *