पाटन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संगम 2026 के पूर्व आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलुद द्वारा ग्राम पतोरा में कॉमन योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह योग अभ्यास कार्यक्रम संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रभारी डॉ. भावना पाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक रूपेश कुमार ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में औषधालय सेवक पुष्पा परगनिया, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनील ठाकुर तथा पीटीएस अर्जुन ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर क्षेत्र की जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी ने उपस्थित ग्रामीणों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन की कुंजी है।
कार्यक्रम में रोजगार गारंटी के सचिव प्रभारी निशांत सोनेबोईर सहित ग्राम के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। योग सत्र के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संगम 2026 : ग्राम पतोरा में कॉमन योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित
