,,,,खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,✍️✍️
पाण्डुका/राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर पूरे विधानसभा में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में विधायक रोहित साहू द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर पांडुका स्थित नवोदय विद्यालय भवन पहुंचे जहां विद्यालय परिवार की ओर से नवोदय विद्यालय पाण्डुका के प्राचार्य महिमा सिन्हा द्वारा स्वागत किया

इसके बाद विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम से ,आम का पेड़ लगाए गए।वा पास में स्थित हाई स्कूल पाण्डुका के लिय नए भवन निर्माण हेतु 121 करोड़ की लागत से भूमि पूजन किया गया इसके बाद बस स्टैंड में युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा के द्वारा विधायक साहू को 84 किलो के लड्डू से तौला गया। साथ ही जन्म दिन के मौके पर गायत्री मंदिर पाण्डुका में स्वास्थ वा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।

इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। विधायक के साथ भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता वा जन प्रतिनिधि पहुंचे थे ।
