पाटन। राष्ट्रीय मछुवारा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश धीवर ने ग्राम तरीघाट निवासी देवनाथ निषाद को पाटन विधानसभा सचिव नियुक्त किया है।
देवनाथ निषाद की नियुक्ति पर क्षेत्र के स्वजातीय बंधुओं, समाजजनों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा मछुवारा समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
नवनियुक्त सचिव देवनाथ निषाद ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
