खाद की कमी-जिला पंचायत सदस्य किसानों के साथ सुरेगाव सोसाइटी पहुंचे

देवरीबंगला/आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुरेगांव में डीएपी व यूरिया खाद की कमी की शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर किसानों के साथ सोसाइटी पहुंचे। किसानो ने अपनी समस्या बताई। जिला पंचायत सदस्य ने जिला विपणन अधिकारी से बात कर शीघ्र किसानो को खाद उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी किसान हित में बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रदेश सरकार नेकिसानों को धान खरीदी के समय भी बहुत परेशान किया। अब किसानों को समय पर खाद, बीज व बिजली नहीं मिल रही है। खाद के लिए टोकन नहीं मिल रहा है। जब किसान जाते हैं सर्वर डाउन रहता है। इससे भी किसान परेशान है।

जिला पंचायत सदस्य के साथ किसान कोदुराम दिल्लीवार प्रदेश प्रतिनिधि, सौरभ देशमुख महामंत्री देवरी ब्लॉक,जीवनंदन पिपरिया,आनंद निषाद,टेमन देशमुख,भोपेंद्र साहू ,इंद्रमन देशमुख,शिवकुमार देशमुख, गोवर्धन देशमुख ,ईगल यादव, केदार देशमुख,नेतराम श्रीवास,बेनूराम देशमुख, योगिराज यादव,मन्नूराम ठाकुर,धर्मेंद्र देशमुख एवं बड़ी संख्या में किसान सोसाइटी पहुंचे। समिति प्रबंधक ने बताया कि2022 बोरी यूरिया खाद भंडारण हेतु शेष है तथा 4020 बोरी डीएपी खाद आना शेष है। इसी प्रकार पोटाश एवं सुपर फास्फेट खाद की कमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *