पाटन। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव की मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उर्वशी शैलेश साहू भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र साहू से लगभग 448 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।
मतगणना के दौरान सामने आए आंकड़ों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को अपने ही गांव के दो मतदान केंद्रों में अपेक्षित समर्थन नहीं मिला और वे वहां तीसरे स्थान पर रहे। वहीं उर्वशी साहू को अधिकांश बूथों में बढ़त मिलने से उनकी स्थिति लगातार मजबूत बनी हुई है।
हालांकि अंतिम नतीजे की आधिकारिक घोषणा अभी शेष है। शेष मतों की गिनती पूरी होने के बाद ही चुनाव परिणाम पर अंतिम मुहर लगेगी, लेकिन वर्तमान रुझान कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।
जनपद उपचुनाव में उर्वशी शैलेश साहू की मजबूत बढ़त, 448 मतों से आगे
