जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक 71.64 प्रतिशत मतदान


पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
दोपहर 1 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 5759 मतदाताओं में से 4126 मतदाताओं ने मतदान किया है, जो लगभग 71.64 प्रतिशत मतदान के बराबर है। वहीं 1633 मतदाता अभी भी मतदान करना शेष हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *