जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर रानीतराई थाना के प्रधान आरक्षक लाइन अटैच


पाटन। सुशासन तिहार के दौरान ग्राम कौही में जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने थाना रानीतराई में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्याम सिंह राजपूत को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही आरक्षक तिलेश साहू को भी लाइन अटैच किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार में शिकायत करते हुए प्रधान आरक्षक श्याम सिंह राजपूत पर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। शिकायत में कानून व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक को थाना से हटाकर पुलिस लाइन अटैच करने की कार्रवाई की है।
हालांकि, आरोपों की पुष्टि अथवा विभागीय जांच के संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *