ग्राम सांकरा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ


पाटन। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव से ठीक दो दिन पूर्व पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांकरा में कांग्रेस पार्टी को महत्वपूर्ण जनसमर्थन प्राप्त हुआ। ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री सुपुत्र चैतन्य बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस की विचारधारा तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर जी ने सभी नवप्रवेशी साथियों का विधिवत स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि श्री भूपेश बघेल जी के जनहितैषी सोच एवं कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम जनता के हित में किए गए कार्यों के कारण लगातार लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, ओमप्रकाश साहू, हरीश ठाकुर , उपसरपंच रामशरण बंधे, ओमप्रकाश चंद्राकर , अहेन्द्र चेलक, संतराम कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से अमन बंधे, युवराज टंडन, थानेश्वर डहरिया, राजा महिलांगे, निलेश वर्मा, मंदीप डहरिया, कुलदीप बंधे, बंटी साहू, कृष्ण बंजारे, सिद्धू बंजारे, वंश मनहरे, शिव बंजारे, खिलेश्वर लहरी, अमित बंजारे, धनेश बंजारे, नागेश वर्मा, जैशवर बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सभी नवप्रवेशी साथियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *