भालू क़े हमले से एक ग्रामीण घायल, पढ़े खबर विस्तार से

बालोद। भालू क़े हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक जंगल में लकड़ी लेने के लिए गया था। हमले के बाद घायल ग्रामीण का प्राथमिक इलाज डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया इसके बाद बालोद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह मामला डौंडी वनपरिक्षेत्र के आमडुला गांव का है, जहां 25 वर्षीय कुलश्रेष्ठ यादव अपने ससुराल आया था। बुधवार सुबह तालाब के पास खड़ा था। इसी दौरान उस पर गांव के पास लगे कक्ष क्रमांक 103 जंगल के पास भालू ने हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक को बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से वन विभाग ने अलर्ट किया है कि लोग जंगल की ओर जाने से बचें।

इस मामले में डौंडी रेंजर पुष्पेंद्र साहू ने बताया कि- लोग जंगल की ओर फुटू, बॉस करील के लिए जा रहे हैं। उन्हें इसके लिए मना किया गया है। लोग अपने घरों में ही रहें। जंगली जानवर रहवासी इलाके में आ रहे हैं। लोगों से अपील की है कि लोग जंगल में जाने से बचें और सुरक्षित रहें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *