पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि कोविड 19 के लक्षण दिखने के बाद एहतियात के तौर पर उन्होंने जांच के लिए सैम्पल दिया था, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है. डाॅक्टर रमन सिंह ने यह जानकारी ट्वीट पर दी।

उन्होंने कहा की मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *