ग्राम सांकरा में उर्वशी शैलेश साहू ने किया जनसंपर्क, ट्रैक्टर चलाता किसान छाप पर वोट देने की अपील


पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 में जनपद सदस्य पद के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
इसी क्रम में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उर्वशी शैलेश साहू ने सोमवार को ग्राम सांकरा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और आगामी चुनाव में ट्रैक्टर चलाता किसान छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी प्रत्याशी का स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया। उर्वशी शैलेश साहू ने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *