महुदा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा, बूथ स्तर तक हुआ विस्तार


पाटन। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुदा सहित झीट, मोतीपुर, उफरा, जमराव एवं कापसी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाते हुए वार्ड कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रमुखों का गठन करना रहा। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में चैतन्य बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित, सामाजिक न्याय, गरीब, किसान, मजदूर एवं हर वर्ग के अधिकारों की राजनीति करती आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन की रीढ़ को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं आशीष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों एवं जमीनी हकीकत से दूर राजनीति को जनता के बीच उजागर करने का आह्वान किया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, मंडल अध्यक्ष जीतू पटेल, सेक्टर प्रभारी सोहन सोनकर, तुकाराम साहू, युगलकिशोर साहू, परसराम साहू, कमल पटेल, पोषण सेन, अजय यादव, हेमलाल साहू, रामबिशाल साहू, जितेंद्र पटेल, अशोक पटेल, दयालु सिंहा, कीर्तन साहू, मनोज नारंग, लोकेश साहू, जीवन साहू एवं भागवत पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *