पाटन। ग्राम रूही के पूर्व सरपंच सुरेश सिंगौर एवं श्रीमती ईश्वरी सिंगौर के पुत्र युवा समाजसेवी राजा सिंगौर ने अपना जन्मदिन रायपुर स्थित सेवा भारती मातृ छाया आश्रम में बच्चों के साथ मनाकर समाज सेवा का संदेश दिया।
जन्मदिन के अवसर पर राजा सिंगौर ने आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ केक काटा और मिठाई व उपहार वितरित किए। बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ खुशियां साझा कीं।
इस दौरान आश्रम का माहौल उत्साह और आनंद से भर गया। बच्चों ने भी राजा सिंगौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस पहल की सराहना की।
राजा सिंगौर ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने समाज के लोगों से भी अपने विशेष अवसर जरूरतमंदों के साथ मनाने और उनकी सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
युवा समाजसेवी राजा सिंगौर ने मातृ छाया आश्रम में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां
