- जनपद सदस्य उपचुनाव में भाजपा संगठन ने किया शक्ति प्रदर्शन
पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक–04 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के नामांकन कार्यक्रम के दौरान व्यापक शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन रैली में भाजपा संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का उत्साह और क्षेत्रवासियों का भारी जनसमर्थन देखने को मिला।
कार्यक्रम में पाटन विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं मातृशक्ति शामिल हुए। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारों और समर्थकों की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “विष्णु देव साय जिंदाबाद” एवं “विजय बघेल जिंदाबाद” के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जनसमर्थन क्षेत्र में भाजपा के प्रति जनता के विश्वास और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।

नामांकन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल बोर्ड के अध्यक्ष एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दिलीप साहू जिला महामंत्री, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक , उपकार चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर, कमलेश वर्मा, रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकार, कमलेश साहू, राजेश चंद्राकार, निर्मल जैन, कैलाश यादव, रवि सिंगौर, लोकमनी चंद्राकार, हर्षा चंद्राकार, राजू साहू, डॉ. सुरेश साहू, सुरेंद्र वर्मा, बाबा वर्मा, लालेश्वर साहू,गायत्री साहू,चंद्रिका साहू, उनिका वर्मा, ओमप्रकाश साहू,गायत्री यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
