पाटन। क्षेत्र क्रमांक–04 (पाहन्दा–साकरा) जनपद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू के नामांकन दाखिल कार्यक्रम का आयोजन 18 मई 2026, सोमवार को प्रातः 10:30 बजे जनपद पंचायत कार्यालय पाटन में किया गया है।
भाजपा अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं, मतदाताओं, मंडल एवं जिला पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, सरपंचगण, शक्ति केंद्र संयोजक–सहसंयोजक, बूथ अध्यक्षों एवं भाजपा परिवार के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू का उत्साहवर्धन करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र में विकास एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
