जतमई मोड में मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत दो की हालत गंभीर

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,✍️

पांडुका/ प्रदेश के प्रसिद्ध जतमई मंदिर के पास भंडारा जाने वाले मोड पर गाय डबरी तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल में तीन सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गए जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई वा दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूत्रों की माने तो,या तो ये लोग नशे में रहे होंगे या गाड़ी स्पीड में रही होगी मोड़ को समझ नहीं पाए मोड़ के पास बने एक सरकारी भवन में जा टकराया जिस पर मोटरसाइकिल के बीच में बैठे युवक की मौत हो गई वा सामने चला रहे और पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर बता रहे है। घटना लगभग 5 बजे की बताई जा रही है जिसमें एक युवक पंक्तियां ग्राम का और दो युवक तुम गांव निवासी बताया जा रहा है मौके पर पुलिस को जानकारी दी गई जो दुर्घटनाग्रस्त युवकों को लेकर छुरा गए है ।

राहगीरों कि माने तो इस मोड पर ऐसे कई हादसे हुए हैं। यह मोड काफी खतरनाक है हालांकि वहां पर बेरीकेट लगे रहते हैं। जो सड़क में नहीं है कही गायब है।बेरीकेट होने से कुछ संकेत मिलते है।वा गाड़ी की रफ्तार कम हो जाती है।पर यह ऐसा कुछ नहीं था ।इन सब कारणों से दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा। भंडारा कक्ष से होकर जतमई माता मंदिर जाने वाला यह मोड काफी खतरनाक है ।कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और कई राहगीर अपनी जान गवा चुके हैं। सड़क निर्माण करने वाले कंपनी ने पहले जैसे सड़क का निर्माण किया था वैसे ही ज्यों का त्यों बना दिया है। ना तो विभाग न ही जनप्रतिनिधियों ने इस तरह के अंधे मोड़ को समझ कर सुधारने में कोई दिलचस्पी दिखाई ,,कई मोड़ो में कोई सुधार नहीं किया गया है और सड़क चौड़ीकरण होने की वजह से लोग काफी स्पीड में गाड़ी चलाते हैं।और इस तरह के मोड को समझ नहीं पाते दुर्घटना का शिकार होकर जान गवा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *