नवोदय विद्यालय बोरई में रुद्रांश यादव का चयन, गांव में खुशी का माहौल

सेलूद। शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलूद के छात्र रुद्रांश यादव का चयन नवोदय विद्यालय बोरई में कक्षा छठवीं हेतु हुआ है। रुद्रांश यादव, पिता परमानंद यादव एवं माता पुर्णिमा यादव के पुत्र हैं। उनके चयन से विद्यालय सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।रुद्रांश की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मारकंडे, उपसरपंच राकेश साहू, पंच धनंजय साहू, सुकालू यादव, महेश यादव, इंद्राणी वर्मा, संजय यादव एवं सुरेन्द्र कुर्रे सहित ग्रामीण उनके घर पहुंचे और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्र को वाटर बॉटल, स्कूल बैग एवं कम्पास बॉक्स भेंट कर सम्मानित किया गया।वहीं शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलूद की प्रधान पाठक नीरा वर्मा, संकुल प्राचार्य एम. बी. बंजारे, संकुल समन्वयक योगेश साहू, शिक्षक देवेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र ठाकुर एवं शिक्षिका वंदना साहू सहित विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर करते हुए रुद्रांश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *