जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 4 उपचुनाव में चुनावी सरगर्मी तेज कांग्रेस एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 4 उपचुनाव में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी साहू निवासी पहंदा (अ), ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहू निवासी पहंदा (अ) ने भी नामांकन जमा किया।


इसके अलावा जोहार पार्टी समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र साहू पहंदा (अ) तथा ग्राम सांकरा निवासी नरेंद्र गायकवाड ने भी नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।
गौरतलब हो कि जनपद सदस्य स्वर्गीय शैलेश साहू के आकस्मिक निधन से रिक्त हुए इस पद के लिए 1 जून को मतदान कराया जाएगा। कांग्रेस ने दिवंगत जनपद सदस्य की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी साहू को चुनाव मैदान में उतारते हुए स्व. शैलेश साहू के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया है। साथ ही पार्टी सहानुभूति और जनसमर्थन के सहारे चुनावी मैदान में मजबूती से उतर रही है। क्षेत्र क्रमांक 4 में अब मुकाबला बहुकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *