रानीतराई।रानीतराई अंचल के विभिन्न ग्रामों अवैध शराब एवं गांजा की बिक्री जोरों से चल रही है।जिसके विरोध में रानीतराई थाना में ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र अवैध नशा के कारोबार को बंद करने की मांग प्रेषित किए हैं।रानीतराई सरपंच सत्यनारायण टिकरिहा,उपसरपंच राजा ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से अवैध शराब एवं गांजा के विक्रय में लगाम लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।उन्होंने आरोप लगाया कि जवाबदार हवलदार श्याम सिंह राजपूत के द्वारा क्षेत्र के ग्रामों में कोचियों को संरक्षण देकर अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।साथ ही अवैध वसूली का कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है।ग्रामीणों ने बतलाया कि शराब दुकान खुलने से पहले प्रत्येक ग्रामों में अवैध शराब एवं गांजा की बिक्री प्रारंभ हो जाता है।सार्वजनिक जगहों में खुलेआम नशे में गिरफ्त लोग बैठे रहते है,जिससे महिलाएं,बुजुर्ग, विद्यार्थी अपने आप को असहज महसूस करते हैं।औसर सरपंच प्रियलता महिपाल द्वारा ग्राम में गांजा एवं शराब की अवैध बिक्री बंद करने हेतु पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया था,लेकिन आज तक सिर्फ खानापूर्ति के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ।पूर्व सरपंच निर्मल जैन के बतलाया कि उक्त हवलदार के व्यवहार एवं कार्य प्रणाली के बारे एसडीओपी एवं थाना प्रभारी से शिकायत किया गया था लेकिन आज तक उनके बारे में कोई एक्शन नहीं लिया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर,ग्राम पंचायत पाहांदा,औसर,निपानी, बीजाभाठा एवं क्षेत्र के सरपंचों द्वारा अवैध शराब एवं गांजा की बिक्री में अंकुश नहीं लगने पर 21 मई को सुशासन तिहार में ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस दौरान अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा जनपद सदस्य,भेदप्रकाश वर्मा,भविष्य जैन,किशोर चंद्राकर,द्रोपदी साहू पूर्व उपसरपंच,वीर सिंह देशलहरे,पूजा साहू,भुनेश्वरी,सुमित विश्वकर्मा सहित आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।
रानीतराई अंचल में अवैध शराब एवं गांजा के खिलाफ में सौंपा ज्ञापन
