विचक्षण जैन विद्यापीठ ने रचा सफलता का नया इतिहास, 12वीं सीबीएसई का परिणाम रहा उत्कृष्ट

कुम्हारी। विचक्षण जैन विद्यापीठ विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय, बल्कि संपूर्ण जैन समाज एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90.1% रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

कक्षा 12वीं के 91 विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, 25 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 35 विद्यार्थियों ने 80% से
अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है।

यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि विद्यापीठ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन मूल्यों पर आधारित समग्र शिक्षा प्रदान करने के अपने उद्देश्य की दिशा में निरंतर सफलतापूर्वक अग्रसर है।

विद्यालय की छात्रा नित्या जैन ने फिजिकल एजुकेशन विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं नित्या जैन (95.8%), जिनिशा लूनावत (95.6%), आलोक जैन (92.6%), युक्ति जैन 92.4%, जय नाहटा (91.0%) एवं आकृति जैन (90.0%) सहित अनेक विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं जैन समाज सहित नगर का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्रबंधन एवं प्राचार्य ए. पी. सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यापीठ का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि संस्कारित, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है, जो समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सार्थक भूमिका निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *