पाटन जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 से भूपेंद्र साहू ने भरा नामांकन


पाटन। पंचायत उपचुनाव के तहत आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र साहू ने जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 से जनपद सदस्य पद हेतु अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर भूपेंद्र साहू ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, ग्रामीण विकास, युवाओं एवं किसानों के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। नामांकन के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *