लगातार लो वोल्टेज से औंसर भाटापारावासी परेशान, विद्युत विभाग से की शिकायत

पाटन। औंसर भाटापारा वार्ड 9 में पिछले कई महीनों से बनी हुई लो वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। परेशान क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता को शिकायत पत्र सौंपकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि शाम एवं रात के समय बिजली का वोल्टेज अत्यंत कम हो जाता है, जिससे पंखे, कूलर, फ्रिज, पानी की मोटर एवं अन्य आवश्यक विद्युत उपकरण सही तरीके से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार स्थानीय विद्युत विभाग को मौखिक एवं लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और महंगे विद्युत उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेकर तत्काल जांच कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए यदि ने ट्रांसफार्मर की आवश्यकता हो तो तत्काल लगाया जाय, ताकि ग्रामवासियों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च स्तर पर सामूहिक शिकायत एवं आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर सरपंच प्रियालता महिपाल सहित प्रकाश भास्कर ,किशन ठाकुर, भीखूराम भारती, तुलसीदास वैष्णव, नागराज कश्यप, विमल गायकवाड़, कुलेश्वर वैष्णव , संजय वर्मा और मोहल्लेवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *