दुर्ग। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मोहन नगर पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का iPhone 16 Pro Max और नगदी रकम जब्त की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना मोहन नगर और एसीसीयू टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शक्ति नगर पानी टंकी के नीचे मैदान में एक युवक मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल फोन में व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाना स्वीकार कर लिया। मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 313/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के पास से एक नग एप्पल कंपनी का iPhone 16 Pro Max और 6,300 रुपये नगद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 56,300 रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।आरोपी की पहचानमुकेश साहू (21 वर्ष)निवासी – वार्ड क्रमांक 18, शक्ति नगर, दुर्गथाना – मोहन नगर, जिला दुर्गपुलिस की अपीलदुर्ग police ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा या ऑनलाइन सट्टेबाजी से दूर रहें। साथ ही ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
IPL सट्टे पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: व्हाट्सएप से सट्टा खिलाने वाला युवक गिरफ्तार, iPhone 16 Pro Max जब्त
