देर रात डीजे बजाना पड़ा भारी, मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस पर पुलिस की कार्रवाई

भिलाई। देर रात तक तेज आवाज में डीजे और लाउडस्पीकर चलाना मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस संचालकों को भारी पड़ गया। पुरानी भिलाई पुलिस ने शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक जयंती नगर स्थित मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस में विवाह समारोह के दौरान रात 10 बजे के बाद तक तेज ध्वनि में डीजे और साउंड सिस्टम संचालित किया जा रहा था। इससे आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही थी, वहीं पार्किंग अव्यवस्था के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा था।जांच में यह भी सामने आया कि ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालन के लिए आवश्यक अनुमति एवं नियमों का पालन नहीं किया गया था। इसके बाद थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 152 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया।पुलिस ने आयोजन संचालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में निर्धारित समय सीमा और ध्वनि नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करें, अन्यथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *