सुशासन तिहार – बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग ने प्रशिस्त पत्र देकर किया सम्मान


पाटन- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार अंतर्गत पाटन विकास खंड के घुघवा परिक्षेत्र में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले विद्यालयों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग पाटन द्वारा सम्मानित किया।
घुघवा परिक्षेत्र से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भूमिका साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट कक्षा 12वी में 94.47 प्रतिशत, प्रियांशु साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट कक्षा 10वी में 90.33 प्रतिशत, भाविका साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुघवा कक्षा 8 वी में 90 प्रतिशत एवं सोनम साहू शासकीय प्राथमिक शाला झीट कक्षा 5 वी में 98 प्रतिशत प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लवकुश ध्रुव , प्रणव शर्मा सभापति जनपद पाटन, खेमलाल देशलहरा जनपद सदस्य पाटन एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी डालेंद्र कुमार देवांगन ने प्रशिस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिमाण का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *