तर्रा में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

पाटन।महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत तर्रा स्थित लता कुंज में 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में जामगांव एम परियोजना से 12 जोड़ी तथा पाटन परियोजना से 10 जोड़ी विवाह बंधन में बंधे।जामगांव एम परियोजना अधिकारी श्रीमती यमुनेश पाण्डेय एवं पाटन परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की इस योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की  चेक सहायता राशि के साथ घड़ी, मंगलसूत्र, बिछिया एवं अन्य सिंगार सामग्री प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च से बचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

श्रीमती यमुनेश पाण्डेय ने बताया कि 22 जोड़ों में से एक जोड़ी बैगा जनजाति से थी, जिसमें वधू अमलेश्वर की पुष्पा बैगा एवं वर अभनपुर ब्लॉक के खट्टी ग्राम निवासी जितेंद्र कुमार ध्रुव शामिल रहे। इस जोड़ी को विशेष रूप से प्रथम क्रमांक प्रदान किया गया। विवाह पूरे रीति रिवाज से आचार्य पंडित छगन लाल शर्मा ने विधिवत सम्पन्न करायाकार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सरपंच गोंड पेंड्री तोरण साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति सीता निषाद, भावना निषाद, दामिनी राकेश साहू, विष्णु निषाद, सुरेन्द्र वर्मा सहित दोनों परियोजनाओं के सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *