सेलूद/पश्चिम बंगाल की पावन धरा में चार माह रहकर जन-जन तक संगठन एवं सरकार के संदेश को पहुंचाकर तृणमूल कांग्रेस के आतंक और भय को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा का पश्चिम बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रथम पाटन आगमन पर उनका फूलमाला और फटके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । भाजपा के सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेलूद बजरंग चौक सेलुद में भव्य स्वागत किया गया l प्रदेश मंत्री के स्वागत में प्रमुख रूप से खेमलाल साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष, दिव्या कलिहारी, खेमिन साहू पूर्व सरपंच, सोनू राजपूत, दिलीप साहू, छत्रपाल सिंह राजपूत, भोजराम यादव, रमेश देवांगन, रामाधार यादव, दयालु राम यादव, चित्रसेन कलिहारी, टीकाराम देवांगन, मुक्तू राम साहू, राजू देवांगन, भुनेश्वर साहू सरपंच पतोरा, हरप्रसाद आडिल, केशव बन्छोर, महेश्वर बन्छोर, सोनसाय देवांगन, राजू लाल साहू के साथ साथ आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित रहे l
पश्चिम बंगाल से विजय रथ के साथी प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा का सेलूद में भव्य स्वागत
