विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड 48 में किया विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन

भिलाई नगर के वार्ड 48 में विकास कार्यों को नई गति मिली है। क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र यादव ने विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंप हाउस क्षेत्र में चेन लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे इलाके की सुंदरता के साथ-साथ सुरक्षा भी बढ़ेगी। इसके अलावा अन्य आवश्यक बुनियादी कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे, जिनसे नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए मंदिर प्रांगण के सौंदर्यकरण का भी निर्णय लिया गया है। इससे धार्मिक स्थल और अधिक आकर्षक व सुविधाजनक बनेगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इन विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। वार्ड 48 में इन योजनाओं के लागू होने से निश्चित ही क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। वार्ड पार्षद शुभम झा , ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू खान , जिला उपाध्यक्ष डी. कामराजु,बादल डे,मोहम्मद फिरोज गौस, अयूब मंसूरी , अयूब खान , प्रशांत सिंह , विक्रम सिंह चीमा , ओंकार लहरे , पवन कोसले , नवीन अग्रवाल , मैंनुद्दीन खान , ज्ञानेश्वर शर्मा , एम. लोकनाथ राव सहित वार्ड के वरिष्ठ जन , वरिष्ठ कॉंग्रेस जन एवं आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *