भाजपा अनुजाति मोर्चा जिलामंत्री ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


पाटन। झेरिया गाड़ा देवदास समाज दुर्ग के अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग के जिलामंत्री, पंच वार्ड क्रमांक 6 एवं जनपद प्रतिनिधि चित्रसेन कलिहारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 1 मई को ग्राम पतोरा स्थित एफएसटीपी में पौधारोपण कर अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया और उपस्थित लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय आत्मानंद हाई स्कूल पतोरा के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को भी उनके द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर मुख्य रूप से सरपंच भुनेश्वर साहू,टीका राम देवांगन, सनत वर्मा सहित स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *