- सुपेला कॉफी हाउस में सनातन धर्म परिषद का आयोजन, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
भिलाई। मजदूर दिवस के अवसर पर सनातन धर्म परिषद के संयोजन में भिलाई के सुपेला स्थित कॉफी हाउस में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमशील महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना रहा। इस अवसर पर भिलाई नगर निगम के अंतर्गत संचालित एसआरएलएम (SRLM) केंद्र में कार्यरत लगभग 100 स्वच्छता दीदीयों को सम्मानित किया गया।

आयोजकों राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वाय. राजेन्द्र कुमार राव एवं प्रदेश अध्यक्ष सूरज साहू ने बताया कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में नगर एवं समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विधायक रिकेश सेन (वैशाली नगर), विधायक देवेन्द्र यादव (भिलाई नगर), सर्व समाज कल्याण समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू),समाजसेवी नगर पालिक निगम मिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू , एम के साहू समाजसेवी जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रद्धा पुरेन्द्र साहू, नगर निगम PRO तिलेश्वर साहू, दिव्या भसीन एवं अधिवक्ता तुलसी साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर समाजसेवी प्रीतिबाला साहू का जन्मदिन मनाया गया,मानव अधिकार संगठन से अध्यक्ष श जितेंद्र हासवानी, उपाध्यक्ष जे. सूफी रूमी एवं महासचिव डी. मोहन राव उपस्थित रहे। प्रभात वेलफेयर सोसायटी से अनिता वर्मा एवं राजेश साहू ने भी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा क्षेत्र से कराटे एसोसिएशन के प्रतिनिधि—नेशनल मेडलिस्ट एवं कोच गिरी राव, जे.पी. राजू, राम कुमार पांडे, मांधी सोनी, भारत साहू, श्रवण साहू, शुभाष सोनी, कु. विधि मिश्रा, कु. काजल बेहरा एवं अमस्कान्त तिवारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।नगर पालिक निगम से स्वास्थ्य अधिकारी के.के. सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वाय. राजेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश देशमुख, राष्ट्रीय महासचिव शिवम त्रिवेदी, राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष सूरज साहू, प्रदेश महासचिव राजेश हरमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल साहू, प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनील तिवारी, प्रदेश संयोजक नागेन्द्र दुबे, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी, सुश्री गीतांजलि कौशिक, प्रदेश सचिव यामिनी हस्मुख, सह-कोषाध्यक्ष कबीर साहू एवं विधि प्रमुख हीरा शंकर साहू की सक्रिय भागीदारी रही।
वक्ताओं ने श्रम की गरिमा, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए स्वच्छता दीदीयों के कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं सम्मानित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
