नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी दिवस का आयोजन किया गया

पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा 1 मई विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक भाइयों के सम्मान में “बोरे-बासी दिवस” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी का सेवन किया और श्रम के महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रमिकों के योगदान को देश और समाज की नींव बताते हुए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम चंडी मंदिर, कांग्रेस भवन के पास, पाटन में आयोजित किया गया, जो उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *