सेलूद। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेलूद की छात्राओं ने हाई स्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला का नाम गौरवान्वित किया है।
निधि साहू ने 94.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं संजना रजक ने 93.2 प्रतिशत तथा धात्री साहू ने 91.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर शानदार सफलता दर्ज की।
इन छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके मेहनत और लगन की सराहना की।
