सेलूद। सेजस सेलूद की छात्रा रुचिका यादव ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में बायोलॉजी विषय में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। रुचिका, पिता चित्रकुमार यादव की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं परिजनों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
रुचिका यादव ने बायोलॉजी में 95.8% अंक लाकर सेजस सेलूद का नाम किया रोशन
