,,,
खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,✍️
पाण्डुका/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड द्वारा आयोजित 10 वीं और 12 वी परीक्षा फल में गांव के बेटीयो ने जिस तरह अपने मेहनत का परचम लहराया है। तो बेटे भी पीछे नहीं है अच्छे अंक प्राप्त कर अपने परिवार का मान बढ़ाया है।इसी तरह हाईस्कूल घटकर्रा (पचपेड़ी) में अध्ययनरत कु. देविका पिता ईश्वर साहू ने 10 वीं बोर्ड में 93.5%अंक हासिल कर परिवार को गौरान्वित किया।

तो दूसरी तरफ बी एस आर्य पब्लिक स्कूल अमलीडीही में अध्ययनरत 10 वीं का छात्र ग्राम अतरमरा निवासी भोजराज सेन पिता सुरेंद्र सेन ,मां शिक्षिका चंपा सेन के परिवार का सर ऊंचा किया है। भोजराज ने भी बोर्ड की परीक्षा में 92.लाकर परिवार का मान बढ़ाया है,दोनों बच्चों ने इस कामयाबी के पीछे अपने गुरुजनों वा मम्मी पापा सहित पूरे परिवार का आशीर्वाद बताया। साथ ही संस्था के प्राचार्य वा शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए।हर्ष जताया वा बधाई दी।
