मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बसों की संख्या में वृद्धि करें – कमल वर्मा

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने मंत्रालय,विभागाध्यक्ष एवं नवा रायपुर स्थित अन्य कार्यालयों में रायपुर से लाने ले जाने वाली स्टॉप बसों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होने से कर्मचारियों में भयभीत एवं आक्रोशित है। इन कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी दिन प्रतिदिन इस वायरस से संक्रमित हो रहे है।शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में संक्रमण को देखते हुए वर्तमान में 30 प्रतिशत कर्मचारियों कि उपस्थिति के हिसाब से कार्य लिए जा रहे है।ऐसी दशा में सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए कुल बसों की संख्या के आधार पर 60 प्रतिशत बसों का इंतजाम करना चाहिए।शासन को बसों की व्यवस्था का समीक्षा करते हुए अलग अलग क्षेत्र अनुसार कर्मचारियों की संख्या अनुसार बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। वर्तमान में मात्र सीमित बसें चलाई जा रही हैं जिस रूट में पहले चार गाड़ियां चलती थी उसमें केवल एक ही गाड़ी चल रही है इस तरह से बसों में कर्मचारी भीड़ भाड़ और खड़े-खड़े आ रहे हैं जिससे कर्मचारियों में कोरोना संक्रमित का डर समाया हुआ है।शासन की उदासीनता के करना दिनों दिन कर्मचारी आक्रोशित हैं। फेडरेशन के संयोजक ने सरकार को इस समय को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने की मांग की है।
सरकार इसे यदि गंभीरता से नहीं लेगी तो फेडरेशन को उग्र कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *