पाटन।जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 6 के जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक को आज उनके 24 जन्म दिन पर क्षेत्र के लोगो ने बधाई दिया। अंशु रजक ने कोरोना संक्रमण के कारण इस बार जन्म दिन सादगी के साथ मनाया। उन्होंने अपने जन्म दिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीट में मरीजों को फल वितरण कर जन्म दिन मनाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीट केमरीजों ने जनपद सदस्य अंशु रजक को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। मौके पर प्रभारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया एवं स्टाफ उपस्थित थे।
श्री रजक ने क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों से अपील किया कि घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। बार बार साबुन से हाथ धोते रहे या सेनिटाइजर का उपयोग करें। शोसल डिस्डेन्स का पालन करते हुए बाजार आदि जगहों पर खरीददारी करें। सर्दी खांशी बुखार आने पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर से सलाह लें।
