सूर्यकांत वर्मा ने कक्षा 12वीं कॉमर्स में 87.02% अंक हासिल किए


पाटन। स्वामी आत्मानंद मेमोरियल स्कूल पाटन के छात्र सूर्यकांत वर्मा ने कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में 87.02 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सूर्यकांत वर्मा जनपद सदस्य रश्मि भेद प्रकाश वर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। दादा ईश्वर वर्मा एवं दादी अनुसुइया वर्मा सहित परिजनों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सूर्यकांत की इस सफलता पर शिक्षकों और परिचितों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *