छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा 29 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर 3:30 बजे के करीब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। हालांकि रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल टाइमिंग 2:30 बजे थे। इस साल जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
