
देवरीबंगला /राजनांदगांव अंतागढ़ स्टेट हाईवे के अछोली के पास ट्रक एवं बाइक स्वरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 6:30 बजे की है।
पुलिस चौकी संजारी के प्रभारी अरविंद साहू के अनुसार धन से लोड ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी एक्स 7133 डौडीलोहारा से राजनांदगांव की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे हीरो होंडा बाइक सवार युवक संदीप कुमार यादव पिता मनसुखाराम उम्र 26 वर्ष व योगेंद्रकुमार सेन पिता कामता प्रसाद उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी भुरकाभाट सुरेगाव ट्रक से टकरा गए। हादसा परसुली व अछोली के बीच राइस मिल के पास हुआ। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार युवक ट्रक को औवरट्रैक कर रहे थे। इसी बीच सामने से दूसरी ट्रक आ जाने से नियंत्रण खो बैठे। दोनों युवक भुरकाभाट से नारायणपुर जा रहे थे। संजारी पुलिस चौकी में मर्म कायम कर शव का पंचनामा किया गया। दोनों शव का पोस्टमार्टम कर परिवार के सुपुर्द किया गया। जिनका अंतिम संस्कार भुरकाभाट के श्मशान घाट में किया गया।
